श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर पलटी, 20 से अधिक घायल पांच नाजुक
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- October 7, 2025
- 0
- 51
- 1 minute read
बहराइच। बहराइच में श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। इनमें 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये सभी लोग मनौना धाम से दर्शन करके घर लौट रहे थे। चालक को झपकी आने से हादसा हो गया।
यूपी के बहराइच में मंगलवार की तड़के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बस से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी लोग मनौना धाम से दर्शन करके घर लौट रहे थे।
हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर जनता ढाबा के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। बस में सवार 21 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतीपुर पहुंचाया गया। बस को सड़क किनारे कराया।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
उधर, सीएचसी पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे। ज्यादातर लोग श्रावस्ती के रहने वाले हैं। चालक को झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।