नेपाल में भीषण बारिश से उड़ानें रद्द, दो दिन का सार्वजनिक अवकाश, मौसम विभाग का अलर्ट
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- October 5, 2025
- 0
- 33
- 1 minute read
काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही भीषण बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात गंभीर होने पर नेपाल सरकार ने रविवार और सोमवार को पूरे देश में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
नेपाल के बागमती व मधेश प्रदेश के 10 स्थानों में बारिश खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वर्षा रौतहट जिले में दर्ज की गई। 24 घंटे में यहां 270 मिमी तथा गौर में 243.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सेना की तैनाती कर लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।
पर्सा जिले में भी काफी वर्षा हुई। पर्सा के मुडली में 231.8 मिमी और बीरगंज में 221.6 मिमी वर्षा मापी गई। बारा जिले के कलैया में 210.6 मिमी, निजगढ में 157.8 मिमी और रौतहट के गरुडा में 191.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिगड़ते हालात में सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर रविवार-सोमवार को सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है। छह अक्तूबर तक उच्च सतर्कता की सलाह दी गई है।
दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी
गृह मंत्रालय ने लगातार भारी बारिश को देखते हुए रविवार और सोमवार को पूरे देश में दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। गृह सचिव रमेश्वर डांगल ने बताया कि यह अवकाश आपदा प्रबंधन कार्यालयों और आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट भी बंद कर दिया है।
टिकट वापसी का प्रस्ताव
मौसम में सुधार न होने से शनिवार को सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। शनिवार सुबह से लगातार वर्षा होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाया। हवाई यात्रियों से कहा गया कि वे अगली उड़ान या टिकट वापसी के लिए संपर्क करें।