रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Political Trust Magazine –पाली (राजस्थान)। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुलभ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुनर्विकसित पाली मारवाड़ स्टेशन न केवल क्षेत्रीय यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई गति देगा।

रेल मंत्री के दौरे के दौरान रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के प्रस्तावित स्वरूप और विकास कार्यों की जानकारी दी।