कृषि निर्यात बढ़ाने और घटिया कीटनाशक रोकने पर जोर, किसानों के हित में काम करने का आह्वान – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Political Trust Magazine –नई दिल्ली, 26 सितंबर 2025:
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेते हुए किसानों के हितों और कृषि अनुसंधान की जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घटिया पेस्टिसाइड और फर्टिलाइजर से किसानों को बचाने के लिए इंडस्ट्री को भी ईमानदारी से काम करना चाहिए।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अप्रैल से अगस्त तक कृषि निर्यात में 10% की बढ़ोतरी हुई है और बासमती की मांग बढ़ रही है। उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान को किसानों तक पहुँचाने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि लैब-टू-लैंड पहल को और मजबूत करना होगा।
केंद्रीय मंत्री ने देश की बढ़ती आबादी और खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुनिया की केवल 4% कृषि योग्य भूमि के बावजूद भारत अपने पेट भरने और दुनिया को खिलाने का काम कर रहा है।
शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की आजीविका सुनिश्चित करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार बढ़ाने के लिए सरकार, वैज्ञानिक और प्राइवेट सेक्टर को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने घटिया पेस्टिसाइड और नकली फर्टिलाइजर पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता भी जताई, ताकि किसान सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर उन्होंने इंडस्ट्री से अपील की कि वे नैतिकता के साथ काम करें और किसानों को धोखाधड़ी से बचाएं
