आज राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा दौरा: ढोल-नगाड़ों से होगा स्वागत, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
- उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- September 25, 2025
- 0
- 71
- 1 minute read
मथुरा। राष्ट्रपति आज कृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन के दौरे पर हैं। उनके आगमन से पूर्व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। जब से राष्ट्रपति के आने का संदेश प्रशासन के पास पहुंचा तभी से विकास कार्याें का ज्वार फूट पड़ा।
वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूर्व ही मथुरा-वृंदावन सजकर तैयार हो गया है। यहां की एक-एक दीवारें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर उनका स्वागत कर रही हैं। सड़क से लेकर बाजार तक अद्भुत नजारा बिखेरे हुए हैं। कई दिनों से तैयारियों में जुटा प्रशासन अब उनके स्वागत और सुरक्षा में जुटने को बेताब है। ब्रज के कलाकार भी उन्हें अपनी लोक कलाओं को दिखा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करेंगे। मथुरा-वृंदावन में दो दर्जन स्थानों पर कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देते हुए सड़क के किनारे नजर आएंगे।
इंतजार की घड़ी आज खत्म
इंतजार की घड़ी आज बृहस्पतिवार को खत्म होने जा रही है। राष्ट्रपति वृंदावन की पावन भूमि पर होंगी। उनके आगमन से पूर्व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। जब से राष्ट्रपति के आने का संदेश प्रशासन के पास पहुंचा तभी से विकास कार्याें का ज्वार फूट पड़ा। सड़कों से लेकर खंभे तक दुरुस्त कर दिए गए।
रेलवे स्टेशन के हालात को सुधारा
मंदिरों में सफाई से लेकर रंगाई-पुताई भी शुरू हो गई। वृंदावन रेलवे स्टेशन के हालात को सुधारा गया। जर्जर अवस्था में पहुंच चुके इस स्टेशन के ऐसे दिन बहुरेंगे, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। छटींकरा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और सुदामा कुटी के मार्ग को ऐसा कर दिया है कि जिससे देखने के बाद हर कोई मोहित हो रहा है। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार से सभी विभागों के कार्य निर्धारित कर रखे थे। सभी विभाग अपने अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में लगे हैं।