टूट रही नक्सलियों की कमर, 71 ने डाले हथियार, 1700 सरेंडर, 466 ढेर, मार्च 2026 तक सफाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में एक साथ 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 71 माओवादियों का एक साथ सरेंडर करना नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में एक साथ 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 71 माओवादियों का एक साथ सरेंडर करना नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत आज कुल 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 30 नक्सली इनामी हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
नक्सलियों की टूट रही कमर
छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका लगा है। 71 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया है। वहीं सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में कई बड़े नक्सल लीडर एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं। बड़े नक्सलियों की तरफ से कई बार समझौते को लेकर भी सरकार से अपील की गई है लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं होने के बाद अब नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौट रहे हैं। इसी के तहत 71 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है।
