मलियाली कलाकार मोहनलाल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, देखे किसको क्या सम्मान मिला

 मलियाली कलाकार मोहनलाल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, देखे किसको क्या सम्मान मिला
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिए अभिनेता, निर्देशक मशहूर मलियाली कलाकार मोहनलाल को सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया है।
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए तथा विक्रांत मैसी मैसी को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया गया जबकि रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। श्रीमती मुर्मु ने मंगलवार को यहां विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के लिए आयोजित समारोह में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाल, असमिया, उड़िया, मराठी, पंजाबी, गुजराती, गारो सहित कई भाषाओं की फिल्मों को पुरस्कार दिया गया। भारतीय फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए कुछ बाल कलाकारों को भी सम्मानित किया गया है। इन कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान दिये जाने की घोषणा होते ही पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गडाहट से गूंज उठा और जैसे ही राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया काफी देर तक पूरा विज्ञान भविन गूंजता रहा।
मशहूर मलयाली अभिनेता मोहनलाल लगातार पांच दशक से मलयाली फिल्मों में अपना अप्रितम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मलयाली फिल्म उद्योग को अपनी प्रतिभा से संवारा है और मलयाली फिल्मों में अपना असाधारण योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति ने आजीन उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब सम्मान दिया है। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने संस्कृत के नाटक कर्ण में अहम भूमिका निभाई और अपने अभिनय कला का जबरदस्त परिचय दिया।
पद्मभूषण मोहनलाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस सम्मान को पाकर अत्यंत गौरवान्वित हुए हैं और अपने जीवन के इस गौरवमयी क्षण में वह इस समारोह को मलयाली फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म उनका जीवन और आत्मा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन फिल्मों को समर्पित है और इस भव्य समारोह में दादा साहब फाल्के सम्मान देने के लिए वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त करते हैं।
समारोह का एक विशेष आकर्षण गारो लघु फिल्म रही जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। गारो देश की राष्ट्रीय भाषाओं की अनुसूचि में शामिल नहीं है लेकिन गारो भाषा की लघु फिल्म की थीम ने ज्यूरी को बहुत प्रभावित किया और उसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
12वीं फेल’ (हिन्दी) को ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’
फिल्म ’12वीं फेल’ (हिन्दी) को ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्पल दत्ता को उनके महत्वपूर्ण और व्यापक आलोचनात्मक लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक (असमिया) का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। नंदू पृथ्वी, फ़िल्म: हनु-मान (तेलुगु), विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर को क्रमशः पूक्कालम (मलयालम) और पार्किंग (तमिल) में उनके शानदार अभिनय के लिए सहायक अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार कटहल-ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार कटहल-ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को मिला। यह फिल्म कटहल के चोरी होने और उसकी बरामदगी के बहाने व्यंग्य भरे स्वर में समाज की पड़ताल करती है, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 12वीं फेल को दिया गया। इस फिल्म में गांव के एक सीधे- साधे और बेहद गरीब छात्र के कड़ी मेहनत के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के लिए चुने जाने की वास्तविक घटना को फिल्माया गया है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की सूची
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- वश
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- पार्किंग
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – शिल्पा राव (छलिया, जवान)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन – द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ नृत्य – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप एवं वस्त्र सज्जा – सैम बहादुर
स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ गीत – बालागम – तेलुगु
नॉन फीचर फिल्म
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
सर्वश्रेष्ठ पटकथा- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़) बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल
बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग
बेस्ट मलयालम- उल्लोझुक्कू बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)
बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी
बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर
स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता (असम)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)
बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु
नॉन फीचर कैटेगरी-
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन