पहली विदेशी डिफेंस यूनिट का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्धाटन, बोले…मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड
- राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 23, 2025
- 0
- 37
- 1 minute read
रबात/मोरक्को। भारत ने रक्षा क्षेत्र में मंगलवार को एक नया अध्याय लिखा है। भारत ने मोरक्को के बेररेशिद में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की पहली विदेशी निर्माण इकाई शुरू की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत मेक इन इंडिया के साथ मेक विद फ्रेंड्स और मेक फॉर द वर्ल्ड की दिशा में काम कर रहा है। यह फैक्ट्री न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय रक्षा जरूरतों को पूरा करेगी।
भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मोरक्को के बेररेशिद में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की पहली विदेशी रक्षा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया है। यह भारत का रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पहला ओवरसीज प्लांट है। इस सुविधा को औपचारिक रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मोरक्को दौरे के दौरान शुरू किया।
राजनाथ सिंह ने उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत सिर्फ मेक इन इंडिया तक सीमित नहीं है। अब हम मेक विद फ्रेंड्स और मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विश्वसनीय साझेदारों के साथ मिलकर अत्याधुनिक तकनीक का विकास करना और वैश्विक शांति व क्षमता निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी संप्रभुता का सम्मान करती है और स्थानीय क्षमता को मजबूत करती है।