फ्लैट में महिला की लाश मिलने से सनसनी, पति गंभीर हालत में; पास में बैठा था बेटा
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 22, 2025
- 0
- 46
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर इलाके में फ्लैट से संदिग्ध हालत में महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का शव दो दिन पुराना लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास मृतका का बेटा बैठा हुआ था।
रात करीब 1.10 बजे जामिया नगर पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि इलाके के बी-1 क्वीन अपार्टमेंट में एक फ्लैट का दरवाजा नहीं खुल रहा है। फोन करने वाले ने बताया कि इस पते पर उसकी बहन आफताब (65 वर्ष) और जीजा सिराज खान (70 वर्ष) अपने बेटे इमरान के साथ रहते हैं। वह जब उनके घर आया तो पाया कि उनका भांजा इमरान अंदर बोल रहा है लेकिन गेट नहीं खोल रहा। उनके जीजा और बहन की आवाज नहीं आ रही थी।
सूचना पर एसएचओ जामिया नगर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अपार्टमेंट के अंदर एक बेडरूम में बिस्तर पर आफताब का मृत शरीर पड़ा मिला और उसके बगल में पति सिराज खान गंभीर हालत में पड़े थे। उनका बेटा इमरान बेडरूम के बाहर बैठा था।