लीबिया में प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 61 की मौत

 लीबिया में प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 61 की मौत
काहिरा। लीबिया के कंबाउट तट से 9 सितंबर को रवाना हुई प्रवासी नाव डूब गई। इसमें 70 से ज्यादा सूडान व दक्षिण सूडान के लोग सवार थे। नाव डूबने से 61 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन अभी तक मात्र 19 शव ही बरामद हो सके हैंं  42 अब भी लापता हैं।
लीबिया के पूर्वी तट पर रबर से बनी एक प्रवासी नाव डूब गई। यह नाव 9 सितंबर को कंबाउट शहर के पास समुद्र तट से रवाना हुई थी और उसी दिन डूब गई थी। इसमें 70 से अधिक सूडान और दक्षिण सूडान के नागरिक सवार थे। IOM के प्रवक्ता ने बताया कि 14 लोगों को पांच दिन बाद बचाया जा सका है। जबकि 42 लोग लापता हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बचे हुए लोग इतने दिनों तक समुद्र में कैसे जीवित रहे।
प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का मुख्य रास्ता है लीबिया
लीबिया लंबे समय से अफ्रीका और मध्य पूर्व से युद्ध और गरीबी से भाग रहे प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का मुख्य रास्ता रहा है। लीबिया रेड क्रिसेंट ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने फेसबुक पेज पर बताया कि उसे तोब्रुक प्रशासन से एक आपातकालीन कॉल मिला था, जिसमें कंबाउट समुद्र तट से शव बरामद करने की बात कही गई थी। रेड क्रीसेंट ने कई शव बरामद किए, लेकिन यह नहीं बताया कि वे वही 19 शव थे, जो IOM की रिपोर्ट में उल्लिखित थे या अलग।