महाराष्ट्र में आज 24 घंटे की हड़ताल पर डॉक्टर, बंद रहेंगे अस्पताल और क्लीनिक
- महाराष्ट्र राष्ट्रीय
Political Trust
- September 18, 2025
- 0
- 93
- 1 minute read

मुंबई। महाराष्ट्र में करीब 1.8 लाख एलोपैथिक डॉक्टरों ने आज 24 घंटे की हड़ताल की है। एलोपैथिक चिकित्सक सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जिसमें आधुनिक फार्माकोलॉजी कोर्स पूरा करने वाले होम्योपैथिक डॉक्टरों को पंजीकरण की अनुमति दी गई है। आईएमए ने कहा कि यह कदम मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के लिए खतरनाक है।
डॉक्टरों का विरोध राज्य सरकार के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें होम्योपैथिक डॉक्टरों को आधुनिक फार्माकोलॉजी का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करने के बाद राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण की अनुमति दी गई है। हालांकि आपातकालीन और गहन चिकित्सा सेवाएं चालू रहीं।
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ. संतोष कदम ने कहा कि इस निर्णय से मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सीधा खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चिकित्सा क्षेत्र में भ्रम फैला रही है और यह कदम “क्वैक प्रैक्टिस” को बढ़ावा देगा।