गिरावट पर खुले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 100 के ऊपर; निफ्टी 25 हजार के पार

 गिरावट पर खुले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 100 के ऊपर; निफ्टी 25 हजार के पार
मुंबई। आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। लेकिन कुछ देर में ही बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 21 अंक चढ़कर 25,094 पर था। यह प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 के मामूली बढ़त में खुलने का संकेत देता है।
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (11 सितंबर) को गिरावट में खुले। हालांकि, खुलते ही दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 और सेंसेक्स हरे निशान में आ गए। फार्मा शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला। साथ ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 से ज्यादा अंक गिरकर 81,217.30 पर खुला। खुलते ही यह बढ़त में आ गया। सुबह 9:25 बजे यह 135.96 अंक या 0.17 फीसदी की बढ़त लेकर 81,561.11 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty-50) भी गिरावट लेकर 24,945 पर ओपन हुआ। हालांकि, खुलते ही यह हरे निशान में आ गया। सुबह 9:26 बजे यह 23.15 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,996 पर ट्रेड कर रहा था।