जासूसी कैमरे से बाजार में महिला का बनाता था अश्लील वीडियो, आरोपी पायलट गिरफ्तार
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 5, 2025
- 0
- 155
- 1 minute read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ और जासूसी कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी से लाइटर के आकार का जासूसी कैमरा बरामद किया।
दिल्ली के किशनगढ़ इलाके से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने एक निजी एयरलाइन के पायलट को छेड़छाड़ और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित प्रियदर्शी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक लाइटर जैसा जासूसी जासूसी कैमरा मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,बीती 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे किशनगढ़ गांव की रहने वाली एक महिला ने शनि बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति को लाइटर के आकार के डिवाइस से आश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा। महिला की शिकायत पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की और संदिग्ध की तस्वीर को प्रसारित किया। स्थानीय बीट स्टाफ और गुप्त सूत्रों की मदद से खुफिया जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए इस तरह के वीडियो बनाता था।