आज भाजपा का बिहार बंद, NDA के सभी दल आए साथ
- बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- September 4, 2025
- 0
- 63
- 1 minute read

पटना। भाजपा ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है, जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा करेंगी। बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कहे जाने वाले अपशब्द और अमर्यादित बयान दिए गये थे, इसी बात को लेकर आज पूते बिहार में बंद का आह्वान किया गया है। बिहार बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता करेगी। यह मार्च सुबह 8 बजे से इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू किया जाएगा और पैदल चलते हुए यह डाकबंगला चौराहा पर जाएंगे बौर वहां कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं और पूर्व विधायक ने किया सड़क जाम
पटना जिले के मनेर और बिहटा में भाजपा नेताओं ने बिहार बंदी को लेकर सड़क जाम कर दिया । मनेर में भाजपा नेता व पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के नेतृत्व में बिहार बंदी की सफलता को लेकर सड़क जाम किया गया। इस दौरान सबसे पहले भाजपा नेताओं और पूर्व विधायक में मनेर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों के दुकानों को बंद करने की अपील की। उसके बाद मार्च करते हुए मनेर के भगत सिंह स्मारक मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जामकर महागठबंधन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मां को गाली देना देश कतई बर्दाश्त नही करेगा। इस दौरान काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे।