AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, दुष्कर्म मामले में हुई थी गिरफ्तारी
- पंजाब राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- September 3, 2025
- 0
- 29
- 1 minute read

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। उन पर आरोप है कि फरारी के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग की और एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पठानमाजरा को दुष्कर्म के एक पुराने मामले में हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर पटियाला लाया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, विधायक ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि पंजाब पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े पुराने मामले को आधार बनाकर केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “दिल्ली की टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।”
गौरतलब है कि सोमवार को ही पठानमाजरा ने अपने हलके में जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला था। इसके कुछ समय बाद पंजाब सरकार ने सनौर इलाके में थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले कर कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। देर रात उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी वापस बुला लिया गया था।
पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने को लेकर भी वे विवादों में रहे। पटियाला सिविल लाइन थाने में 1 सितंबर 2025 को जीरकपुर निवासी महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि 2013-14 में सोशल मीडिया पर पहचान होने के बाद 2021 में आनंद कारज करवाया गया, लेकिन विधायक ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना शादी की और उन्हें गुमराह करते रहे।