पंजाब में बाढ़ से चार की मौत, 1300 से अधिक गांव चपेट में; सभी स्कूल बंद
- पंजाब राष्ट्रीय
Political Trust
- September 1, 2025
- 0
- 45
- 1 minute read
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ से हालात खराब है। प्रदेश के 10 जिलों के 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे बुरा हाल गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर के हैं। गुरदासपुर और फिरोजपुर में बाढ़ में फंसे गांववासियों को निकालने के लिए सेना, एनडीआरएफ और बीएसएफ ने मोर्चा ने संभाला हुआ है।
पंजाब की बाढ़ और रोजाना हो रही बारिश अब जानलेवा होती जा रही है। रविवार को अबोहर, संगरूर और अमृतसर में मकानों की छत गिरने की वजह से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
मानसा में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो रौंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें एक बुजुर्ग जगजीवन सिंह साइकिल से जा रहे हैं। अचानक पास में खड़ी दीवार गिरने का उन्हें अहसास होता है। जब तक वह बचने की कोशिश करते हैं, दीवार उनके ऊपर गिर जाती है। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ और बारिश जनित हादसों के कारण अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है।
बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मान होशियारपुर में राहत केंद्र में मौजूद लोगों से भी मुलाकात करेंगे और
टांडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे।
122 राहत शिविर स्थापित
सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में कुल 122 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां खाने-पीने और दवाइयों का पूरा इंतजाम किया गया है। रविवार को भी सेना ने हेलिकॉप्टर और ड्रोन के माध्यम से बाढ़ में फंसे लोगों तक दवाइयां और खाने-पीने का सामान पहुंचाया।
विभिन्न जिलों में मंत्रियों और विधायकों ने दौरा कर हालातों का जायजा लिया और लोगों के साथ बात कर उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया। वहीं शिक्षा विभाग ने पंजाब में बाढ़ के हालात व बारिश के अलर्ट के चलते छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 3 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।