15 सितंबर भारी बारिश की संभावना, आज तीन जिलों में रेड अलर्ट

 15 सितंबर भारी बारिश की संभावना, आज तीन जिलों में रेड अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। आज तीन जिलों में भीषण बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मानसून का पुराना रिकॉर्ड देखें तो राज्य में औसतन 25 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है।
प्रदेश में अभी केवल पांच दिन ही नहीं आगामी 15 दिन तक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग भी अब मानसून का मिजाज नरम पड़ने का इंतजार कर रहा है।
देवभूमि में कुदरत का कहर
राज्य में इस बार लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। बारिश का आंकड़ा हर साल मानसून सीजन से आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर का कहना है कि अभी पांच दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक अभी मानसून जारी रहेगा। हां 15 सितंबर आते-आते थोड़ा हल्का हो सकता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है।
25 सितंबर तक मानसून विदा
राज्य में औसतन 25 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। 2023 में छह अक्तूबर और 2024 में दो अक्तूबर को मानसून की विदाई हुई थी। इस बार भी 25 सितंबर के आसपास का अनुमान लगाया जा रहा है।
इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है।