वाशिंगटन। अमेरिका में पहली बार इंसानी मांस खाने वाले परजीवी का मामला सामने आया है। अमेरिका के मेरीलैंड के एक व्यक्ति के शरीर में इंसानी मांस खाने वाले परजीवी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। यह परजीवी गर्म खून वाले जीवों के शरीर में पाए जाते हैं और इंसानी मांस को खाकर जिंदा रहते हैं। इस परजीवी के संक्रमण में धीरे-धीरे संक्रमित जगह से मांस खत्म होना शुरू हो जाता है और यह संक्रमण जानलेवा हो सकता है। जिस व्यक्ति में परजीवी की पुष्टि हुई है, उसने कुछ ग्वाटेमाला का दौरा किया था। यह परजीवी दक्षिणी मेक्सिको में बीते साल आपदा ला चुका है। अब अमेरिका में इसके मिलने से चिकित्सा जगत चिंतित है। .