यूक्रेन ने रूस के ठिकानों पर किए भीषण हमले, परमाणु संयंत्र को बनाया निशाना
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- August 24, 2025
- 0
- 80
- 1 minute read

मॉस्को। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने कुर्स्क स्थित परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला किया है। जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ और आग लगी। हालांकि विकिरण सामान्य रहा। घटना यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हुई। रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज हुए हैं। देश में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित भी किया।
मॉस्को ने रविवार को यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने रूस के पश्चिमी क्षेत्र कुर्स्क में स्थित एक परमाणु बिजली संयंत्र पर ड्रोन हमला किया। यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के 34 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा था। रूसी अधिकारियों के अनुसार, रातभर कई ऊर्जा और बिजली ठिकाने ड्रोन हमलों का शिकार बने। कुर्स्क स्थित संयंत्र में आग लग गई थी, लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
रूसी अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमले से संयंत्र का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि विकिरण का स्तर सामान्य रहा। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। एजेंसी प्रमुख राफेल मरियानो ग्रोसी ने कहा कि हर हाल में परमाणु ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। यूक्रेन ने इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
रूस-यूक्रेन में लगातार ड्रोन युद्ध
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने रविवार रात तक 95 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। वहीं रूस की ओर से भी यूक्रेन पर 72 ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल दागे गए, जिनमें से 48 को यूक्रेनी वायु सेना ने नष्ट कर दिया। इस बीच रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित उस्त-लूगा बंदरगाह पर भी आग लग गई। यहां के ईंधन निर्यात केंद्र पर यूक्रेनी ड्रोन का मलबा गिरने से आग भड़की।