यूपी के इस जिले में बुखार की दहशत, अब तक तीन की माैत, घर-घर बिछी मरीजों की चारपाई
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य
Political Trust
- August 24, 2025
- 0
- 162
- 1 minute read
मैनपुरी। मैनपुरी में बुखार की दहशत है। अब तक तीन की मौत हो चुकी है। घर-घर बिछी बुखार से पीड़ित मरीजों की चारपाई। गांव में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर चार दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल रखा है। मगर, मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई मरीजों को परिजन ने आगरा, इटावा, फिरोजाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
मैनपुरी में बुखार का कहर तेजी के साथ बढ़ रहा है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंची छह माह की मासूम सहित तीन मरीजों की बुखार के चलते मौत हो गई। वहीं, छह मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। वहीं, बरनाहल में बुखार के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। गांव में करीब 350 लोग बीमार हैं।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में पहुंचे। कस्बा बेवर निवासी सर्वेश (45) को बुखार आने पर शुक्रवार की शाम महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां देर रात उपचार के दौरान सर्वेश की मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी जारा (6 माह) पुत्री सोनू को दो दिन पहले बुखार आया। परिजन ने एक मेडिकल से लेकर दवा खिला दी। आराम ने मिलने पर शनिवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव फकीरपुर निवासी मुन्ना सिंह (73) को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शुक्रवार की रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बेवर निवासी सर्वेश को गंभीर हालत में ही भर्ती कराया गया था। वहीं, अन्य मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजन के अनुसार वे बुखार से पीड़ित थे।