दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 20, 2025
- 0
- 159
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा पर हमला किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर है। दिल्ली सीएम हाउस में घटना हुई है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि जन सुनवाई के बहाने एक 35 साल का शख्स सीएम के पास पहुंचा था। आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिया, फिर हमला कर दिया। उन्हें थप्पड़ मारा।