रईसजादों ने पहले पी शराब फिर सड़क पर भीख मांगने वाली लड़की से की दरिंदगी, पार कर दी हैवानियत की हदें
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- August 19, 2025
- 0
- 158
- 1 minute read

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रईसजादों ने पहले शराब पी और उसके बाद सड़क पर भीख मांगने वाली लड़की के साथ दरिदंगी की। लकड़ी की हालत देख लग रहा था कि हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं।
आगरा के व्यावसायिक केंद्र संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। दो युवकों ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। दो युवकों की पहचान कर ली गई है। चाैकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के सामने पीड़िता नहीं आई है।
घटना तीन दिन पुरानी
घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह 24 सेकंड का है। इसमें एक युवक साफ नजर आ रहा है। कुछ युवकों के हंसने की आवाज आ रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजय प्लेस स्थित स्काई टावर के पास किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। गुफा माॅडल शाॅप के पास से युवक उसे लेकर आए थे। एक युवक ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
दर्ज हुआ केस
मामले की जानकारी के पास पुलिस ने घटनास्थल की पुष्टि की। इसके बाद संजय प्लेस चाैकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि करबला, न्यू आगरा के जुनैद और आसिफ की पहचान हो गई है। मुकदमे में दोनों को नामजद किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी
किशोरी की भी तलाश की जा रही है। आशंका है कि किशोरी सड़क पर रहकर गुजर-बसर करती है। युवक उसे बहाने से अपने साथ लेकर आए होंगे। किशोरी के मिलने पर मेडिकल कराया जाएगा। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।