दिल्ली में बाढ़ का खतरा! 48 से 72 घंटे का अलर्ट

 दिल्ली में बाढ़ का खतरा! 48 से 72 घंटे का अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि थिनीकुंड बैराज से 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यमुना किनारे टीमों को तैनात कर दिया गया है।
यमुना नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तेज बहाव के साथ पानी दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। वहीं दिल्ली में दो दिनों से बारिश भी हो रही है। खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है और यमुना किनारे टीमों को तैनात किया गया है।
2023 जैसी बाढ़ का खतरा
यमुना का जलस्तर रविवार शाम 4 बजे 204.60 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से ज्यादा है। ऐसे में दिल्ली में फिर से 2023 की बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। उस समय 45 साल का रिकॉर्ड टूटा था और यमुना का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया था। पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऐसी आशंका है कि सोमवार-मंगलवार को आधी रात से दिल्ली में यमुना उफान पर होगी।