पाकिस्तान मे पिकनिक मना रहे लोगों पर बंदूकधारी हमलावरों ने बरसाई गोलियां, सात की मौत
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- August 18, 2025
- 0
- 36
- 1 minute read

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के ग्रुप पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
रेगी शिनो खेल में हमला
पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ितों पर शनिवार देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया। वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
मृतक और घायल सभी दोस्त थे
पुलिस की टुकड़ियों की सहायता से बचाव दल के 1122 अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। घायल शख्स को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि मृतक और घायल सभी दोस्त थे।
पुलिस ने शुरू किया धरपकड़ अभियान
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि उनकी तलाश के लिए धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया है। हत्याओं के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।