प्रदेश के किसानों की आवाज़ को नई ताकत देंगे हितेंद्र ठाकुर
Political Trust –किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिन्हें नुनु ठाकुर के नाम से भी जाना जाता है, को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दिलीप जयसवाल और संगठन महामंत्री आदरणीय भीरू भाई साहब ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अब वे किसान मोर्चा के तीनों प्रमंडलों के संगठन को मजबूत करने और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का कार्य संभालेंगे। इस अभियान में क्षेत्रीय महामंत्री का पूरा सहयोग रहेगा, जिससे संगठन को हर स्तर पर सशक्त किया जा सकेगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि हितेंद्र ठाकुर अपनी संगठनात्मक दक्षता, दृढ़ संकल्प और किसानों के प्रति गहरी निष्ठा के बल पर किसान मोर्चा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे और प्रदेश के किसानों की आवाज़ को और बुलंद करेंगे।
