विधानसभा मानसून सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी का  प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

 विधानसभा मानसून सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी का  प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इसके पहले मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी ने जमकर हंगामा किया। सपा के सदस्यों ने हाथ में सरकार के खिलाफ लिखे हुए स्लोगन की तख्तियां ले रखी थी। वह सरकार को पीडीए पाठशाला, स्वास्थ्य व्यवस्था बाढ़ जैसे मुद्दों पर घेरने पर जुट थे।
समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव, आरके वर्मा, फहीम, जय प्रकाश अंचल, नफीस अहमद, और पार्टी के अन्य विधायक और विधान परिषद सदस्य विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ ‘आप चलाइए मधुशाला, हम चलाएंगे पीडीए पाठशाला’ जैसे नारे लगाए। सपा के विधायक हाथ में बैनर, पोस्टर और प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिसमें सरकार विरोधी नारे लिखे हुए थे। समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव एक विशेष ड्रेस पहने नजर आए।
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से, 13 से 14 अगस्त तक चलेगा 24 घंटे का विशेष सत्र
उनके काले रंग के कुर्ते में ‘बेरोजगारी’, ‘भ्रष्टाचार’, और ‘आत्महत्या’ जैसे शब्द लिखे थे। उन्होंने ‘डिग्री’ लिखा एक कागज अपने हाथ में फोल्ड करके ले रखा था। उनकी ड्रेस वैसी ही थी, जैसी कोई छात्र अपनी डिग्री लेने विवि जाते समय पहनता है। अलग तरह से वह विरोध कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार अपनी नौ साल की नाकामियों को छुपाने के लिए चार दिन में ही एक दिन चौबीस घंटे का विधानसभा सभा सत्र चलाना चाह रही है।