पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, सिरसा आश्रम में मनाएगा अपना जन्मदिन

 पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, सिरसा आश्रम में मनाएगा अपना जन्मदिन
रोहतक। बाबा राम रहीम आज मंगलवार की सुबह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया। सुबह सात बजे बाबा राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ सिरसा के आश्रम के लिए रवाना हो गया। सिरसा आश्रम में बाबा रामरहीम अपना जन्मदिन मनाएगा। जो कि 15 अगस्त को है।
रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह सात बजे हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों के साथ रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए।
15 अगस्त को कैदी राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
राम रहीम के लिए जेल से बाहर जाने की कोई नई बात नहीं है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में चुनावों के आसपास पैरोल और फरलो उसे मिलता रहा है। पिछली बार 10 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था। जो सिरसा डेरे में ही काटी गई थी।