• July 17, 2026

जानिए आज एक अगस्त को कैसा रहेगा आपका दिन, किसको मिलेगा लाभ किसके हिस्से में आएगी परेशानी

 जानिए आज एक अगस्त को कैसा रहेगा आपका दिन, किसको मिलेगा लाभ किसके हिस्से में आएगी परेशानी
New Delhi 
आज एक अगस्त को कुछ राशियों के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि कुछ के हिस्से में आज धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मेष (Aries)
मन में नकारात्मक विचार अधिक आएंगे जिससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। अपने मन को स्थिर करें, अपने कार्य में लगाएं। कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियां कम होगी। वरिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी. परिश्रम से स्थिति सुधरेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए सामान्यतः लाभदायक स्थिति रहेगी. धैर्य पूर्वक कार्य करें।
वृषभ (Taurus)
आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ेगा। सत्ता शासन में बैठे लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। मन में नई आशा की किरण जागेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
मिथुन (Gemini)
आज कोर्ट क्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे। पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में अचानक लाभ की संभावना रहेगी। पहले से समझे सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जिससे मन में खुशी बढ़ेगी। राजनीति में शत्रु आपसी संधि करने का प्रयास करेंगे। आपको यकायक उन पर भरोसा नहीं करना है।
कर्क (Cancer)
आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भागदौड़ के साथ होगी,ननिहाल पर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पहले से रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। जिससे मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में संघर्ष बढ़ेगा। अधिक धैर्य पूर्वक कार्य करें। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं से मन में तनाव बढ़ेगा।
सिंह (Leo)
आज नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं, आपको किसी जरूरी कार्य से घर से दूर जाना पड़ेगा। व्यापार में कुछ समस्या आ सकती है, किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी नए व्यक्ति के हाथों में न दें। अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड़ जाएगा। यात्रा में जरा सी असावधानी दुर्घटना का सबब बन सकती है। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने से वंचित रह जाएंगे। उद्योग धंधे में सहयोगियों के अकारण मतभेद हो सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज धन लाभ होगा। किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे, गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। आजीविका की तलाश पूरी होगी। बौद्धिक कार्य करने वालों को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए सुख एवं लाभदायक रहेगा, कार्यक्षेत्र में परिश्रम करने से उसका अनुकूल फल भी प्राप्त होगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी को कटु वचन न कहें। महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले, सगे सगे भाई बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करने से लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज कार्यक्षेत्र में कोई जोखिमपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे, व्यापार में परिश्रम लाभकारी सिद्ध होगा। सहोदर भाई बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. पैतृक संपत्ति आपको मिल सकती है। भूमि, भवन ,वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को शत्रु पक्ष अथवा चोरों पर विजय प्राप्त होगी। कोई काफी समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।
धनु (Sagittarius)
आज रोजगार प्राप्त होगा, नौकरी में उच्चाधिकारी का वरदहस्त बना रहेगा। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। कला ,अभिनय, लेखन से जुड़े लोगों को उच्च सफलता प्राप्त होने की संभावना है, पुराने मुकदमे से छुटकारा मिलेगा। जेल से मुक्त होंगे समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी।
मकर (Capricorn)
आज दिन की शुरुआत अत्यंत शुभ समाचार के साथ होगी, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से निकटता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना सफल होगी. नौकरी में पदोन्नति साथ महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा।
कुंभ (Aquarius)
आज बैंक में जमापूंजी में वृद्धि होगी, कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापार में किसी परिजन का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ सकता है। विभिन्न कार्यों अथवा उद्योग से जुड़े लोगों को जोड़ें उनके प्रतिनिधियों से सराहना मिलेगी। भाग दौड़ की अपेक्षा सफलता कम मिलेगी। राजनीति में आपकी वाक पटुता एवं प्रभावपूर्ण भाषण शैली के कारण उच्च पद मिल सकता है।
मीन (Pisces)
आज दिन की शुरुआत भागदौड़ भरी रहेगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आ सकता है। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा, भोग विलास सामग्री पर अधिक धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी, नौकरी में झूठा आरोप लग सकता है। व्यर्थ वाद से बचें, अन्यथा बात झगड़े तक पहुंच सकती है। किसी की बुरी बात को दिल से न लगाए। राजनीतिक विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी अनचाही यात्रा पर जाने से बचें।