दिल्ली—एनसीआर में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 27, 2025
- 0
- 135
- 1 minute read

नई दिल्ली। दिल्ली—एनसीआर में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने आज रविवार को कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है।
एनसीआर में बारिश का दौर शुरू
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिमी राजस्थान में भी आज बारिश का अनुमान है। बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। भारी बारिश के चलते ओडिशा के बालासोर में जलका नदी उफान पर है और इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा।