लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- July 24, 2025
- 0
- 175
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज मानसून सत्र के चौथे दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। एक बार फिर से जब कार्यवाही शुरू की गई तो इस दौरान विपक्षी दलों की तरफ से हो रही नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी दलों के बर्ताव की आज भी निंदा की।
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद मनोनीत सांसद उज्ज्वल निकम को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सभी दल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की तरफ से कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं।तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, संसद की कार्यवाही में व्यवधान के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बहस से भाग रही है। बिहार में चनाव आयोग की SIR के खिलाफ एकजुट विपक्ष में शामिल कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन इस मुद्दे पर हमारी गंभीरता को दर्शाता है। तेजस्वी यादव ने बिहार चुनावों का बहिष्कार करने का एलान किया है। उनका ऐसा करना समस्या की गंभीरता को रेखांकित करता है।
जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने खुले तौर पर इसकी आलोचना की है। SIR सर्वदलीय मुद्दा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा कब लोगों को अपने कार्यकाल में किए गए काम को दिखाकर चुनाव लड़ेगी? बकौल माथेर, भाजपा ने लोगों के लिए अच्छा काम नहीं किया है, वे मतदाता सूची में हेराफेरी करते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षु हर रात रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करेंगे। इस मुद्दे पर माथेर ने कहा, रामायण का बहुत सम्मान है, लेकिन चौपाइयों को सुनाना अनिवार्य बनाना सांविधानिक लोकाचार के खिलाफ है। इसके बदले संविधान की प्रस्तावना पढ़ना किसी भी भारतीय के लिए अधिक उपयुक्त होगा।