शेयर बाजार शुरूआती गिरावट के साथ खुला, रुपया हुआ डॉलर के मुकाबले मजबूत
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 24, 2025
- 0
- 234
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि आज रुपया अमेरिकन डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। आज दिन में घरेलू शेयर बाजार की चाल कई अहम फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। कंपनियों के Q1 नतीजे, भारत का जुलाई मैन्युफैक्चरिंग PMI फ्लैश डेटा, निफ्टी का F&O एक्सपायरी, ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, संस्थागत निवेशकों की खरीद-बिक्री और IPO मार्केट की गतिविधियां।
सुबह 6:32 बजे गिफ्टी निफ्टी फ्यूचर्स 25,290 के स्तर पर 38 पॉइंट नीचे ट्रेड करता दिखा। यह दर्शाता है कि बाजार की शुरुआत हल्के पॉजिटिव मोमेंटम के साथ हो सकती है।
ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे हैं। एशिया-पैसिफिक मार्केट्स में आज तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति और यूरोपियन यूनियन के साथ बातचीत में सकारात्मक संकेतों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 1.2% की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि निक्केई 1.09% ऊपर रहा। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.6% चढ़ा है और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 फ्लैट ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्त तेजी रही। S&P 500 लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ और 6,358.91 के स्तर पर पहुंच गया। Dow Jones 507.85 पॉइंट की छलांग लगाकर 45,010.29 पर बंद हुआ। Nasdaq ने भी पहली बार 21,000 का स्तर पार किया और 21,020.02 पर क्लोज किया।