सावन शिवरात्रि पर बारिश से सराबोर दिल्ली-एनसीआर, जलभराव से सड़क पर लगा जाम
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- July 23, 2025
- 0
- 56
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। शिवरात्रि के मौके पर दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड में बारिश हो रही है। सुबह से हो रही बारिश से आज मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के कारण प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। बारिश के बीच कांवड़ियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िये और शिवभक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी।
दिल्ली-एनसीआर में कल मंगलवार का दिन उमस भरा रहा। उमस के कारण लोग बेहाल थे। आज बुधवार को जब जमकर बदरा बरसे तो लोग जहां तहां इसका आनंद लेते दिखे। मौसम विभाग ने आज के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। 23 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात होगी। अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 24 से 27 जुलाई तक भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 36 तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।