अमेरिका के अलास्का में भूकंप के झटने, सुनामी की चेतावनी जारी

 अमेरिका के अलास्का में भूकंप के झटने, सुनामी की चेतावनी जारी
अलास्का। अमेरिका के अलास्का और ताजिकिस्तान में आज सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जहां, अलास्का में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। वहीं, ताकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। अलास्का में भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिका के अलास्का में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एनसीएस के मुताबिक, इतनी कम गहराई पर आए भूकंप के बाद दोबारा झटके (आफ्टरशॉक) आने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, दूसरी तरफ ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्ट पैमाने पर 4.6 मापी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
बता दें कि इससे पहले भी अलास्का में 17 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी। एनसीएस के मुताबाकि, भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर गहराई में पाया गया था।