कांवड़ यात्रा 2025
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- July 15, 2025
- 0
- 42
- 1 minute read

दिल्ली-मेरठ मार्ग वन-वे होने से 10 किमी लंबा जाम
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक वन वे कर दिया है।
जिसके कारण अब एक लाइन में वाहनों की आवाजाही है। एक ही लाइन होने के कारण मुरादनगर में भीषण जाम लग गया। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लगा। यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात होकर यातायात को सुचारु करने में लगे हुए है।
ट्रैफिक वनवे होने के कारण मनोटा से मोरटा तक दिल्ली-मेरठ मार्ग पर करीब दस किमी लंबा जाम लग गया। गर्मी में जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर वाहन हाईवे पर रेंग रेंग कर चले। अब हाइवे की एक लाइन पर कांवड़िए और दूसरी लाइन पर वाहन चलाए जा रहें है।
मुरादनगर को पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग रहा है, इसके अलावा आने और जाने वालों की लंबी कतारे भी सड़क पर लगी है। एम्बुलेंस, स्कूल बस व वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। मेरठ शास्त्री नगर निवासी उमेश शर्मा का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने हाईवे को वनवे करने में जल्दबाजी की। अभी हाईवे पर कावड़ियों की संख्या अधिक नहीं है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जाम से बचने के लिए गांव गांव से निकले लोग
दिल्ली-मेरठ पर लगे भीषण जाम से बचने के लिए लोगों ने सम्पर्क मार्गो का सहारा लिया। गांव-गांव भटकते ग्रामीणों से रास्ता पूछ कर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे।