केरल के पलक्कड़ में निपाह से एक और मौत, छह जिलों में अलर्ट
- राष्ट्रीय
Political Trust
- July 14, 2025
- 0
- 116
- 1 minute read

Political Trust
कोच्चि। केरल के पलक्कड़ में निपाह से एक और मौत हो गई है। पलक्कड़ जिले में निपाह के दूसरी मौत के बाद मद्देनजर 6 जिलों के अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर, वायनाड और त्रिशूर जिलों के अस्पतालों को विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
केरल के पलक्कड़ जिले में निपाह का दूसरा मामला सामने आया है। मन्नारक्कड़ के पास कुमारमपुथुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की पेरिंथलमन्ना के एक निजी अस्पताल में मौत के बाद निपाह वायरस की पुष्टि हुई। घटना के बाद पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और त्रिशूर जिलों के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि इस मामले में संपर्क सूची तैयार कर ली गई है। सरकार पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से पुष्टि का इंतजार कर रही है। मंत्री ने बताया कि मरीज की 12 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। मंजेरी मेडिकल कॉलेज में किए गए परीक्षण में उसके नमूने पॉजिटिव पाए गए थे। मृतक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए तुरंत ट्रेसिंग शुरू कर दी गई। संपर्क सूची में 46 लोग हैं। सीसीटीवी सहित अन्य जानकारी एकत्र की गई है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर एक रूट मैप तैयार किया गया है। मंत्री ने बताया कि एक वंशावली भी तैयार की गई है।
मोबाइल टावर लोकेशन सहित आगे की निगरानी की जाएगी
उन्होंने बताया कि इलाके में क्षेत्रीय गतिविधियां तेजं कर दी गई हैं। बुखार की निगरानी भी जारी है। मोबाइल टावर लोकेशन सहित आगे की निगरानी की जाएगी। मंत्री ने एक और मामला मिलने की स्थिति में टीम को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया।