आंध्र प्रदेश में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार

 आंध्र प्रदेश में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार
 नौ लोगों की मौत
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कल रात अन्नामय्या जिले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास आम से लदी एक लॉरी के पलट जाने से नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली।
सीएमओ के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे, जब रात में यह दुर्घटना हुई। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को उचित चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतकों के परिवारों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।