आज शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक गिरा
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 14, 2025
- 0
- 222
- 1 minute read
New Delhi– भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरूआत हुई है। आईटी स्टॉक्स में गिरावट और यूएस-इंडिया में ट्रेड डील को लेकर अनिश्चिता के बीच बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार के शुरूआती सत्र में सेंसेक्स 150 अंक गिर गया।
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (14 जुलाई) को गिरावट के साथ लाल निशान में ओपन हुए। आईटी स्टॉक्स में गिरावट और यूएस-इंडिया में ट्रेड डील को लेकर अनिश्चिता के बीच बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 150 से ज्यादा अंक गिरकर 82,537.87 पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट गहरा गई। सुबह 9:22 बजे यह 255.95 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट लेकर 82,244.52 पर था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,149 पर ओपन हुआ। आईटी स्टॉक्स में बिकवाली से इंडेक्स में गिरावट और ज्यादा बढ़ गई। सुबह 9:24 बजे यह 80.20 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 25,069 पर कारोबार कर रहा था।