• July 17, 2026

शेयर बाजार में भारी गिरावट

 शेयर बाजार में भारी गिरावट
 सेंसेक्स 370 अंक नीचे, निफ्टी इंडेक्स 1.35% फिसला
नई दिल्ली। आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टीसीएस के अप्रैल-जून तिमाही 2025 नतीजे कमजोर होने से आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट आई है। बाजार खुलते ही निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.35% से ज्यादा गिर गया।
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे कमजोर रहने के चलते आईटी शेयर दबाव में दिखे।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 370 अंक की गिरावट लेकर 82,820 पर ओपन हुआ। हालांकि, हिंदुस्तान लिवर के शेयर में उछाल से इंडेक्स ने थोड़ी वापसी की। लेकिन सुबह 9:26 बजे यह 199.24 अंक या 0.24 फीसदी की गिरावट लेकर 82,991 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 आज गिरावट लेकर 25,255 पर ओपन हुआ। सुबह 9:27 बजे यह 39.40 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,315 पर था।
टीसीएस के अप्रैल-जून तिमाही 2025 नतीजे कमजोर रहने की वजह से आईटी स्टॉक्स में आज गिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.35 फीसदी से ज्यादा गिर गया। सबसे ज्यादा गिरावट इंफोसिस में आई। टीसीएस के शेयर पर भी दबाव दिखा।