डीजे, डांस और दूल्हा-बरातियों की पिटाई

 डीजे, डांस और दूल्हा-बरातियों की पिटाई
अस्पताल में दूल्हा दुल्हन ने लिए फेरे
सोनीपत। डीजे, डांस और दूल्हा—बरातियों की पिटाई के बाद बेचारा दूल्हा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शादी में विघ्न पड़ा तो दुल्हन के परिजनों ने रिश्ते से इनकार कर दिया। किसी तरह से बुजुर्ग लोगों के बीच में पड़ने पर मामला शांत हुआ और अस्पताल में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए। जहां से दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई।
रात गोहाना थाना क्षेत्र के खंदराई गांव में बरात पहुंची थी। शाम को नाश्ते के बाद दूल्हे और ने जैसे ही घुड़चढ़ी शुरू की अचानक मारपीट शुरू हो गई। अचानक करीब 20 से 25 युवक वहां आ धमके और दूल्हे व बरातियों की पिटाई शुरू कर दी।
दो दिन पहले सगाई में डांस को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में दुल्हन के मौसेरे भाई ने घुड़चढ़ी के वक्त दूल्हे और बरातियों की पिटाई कर दी। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल दूल्हे को नागरिक अस्पताल ले जाना पड़ा। पिटाई से आहत दूल्हे ने दुल्हन के गांव जाने से इन्कार किया तो दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। देर रात गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में अस्पताल में ही शादी की रस्में पूरी हुईं।
महेंद्रगढ़ जिले के ताजपुर गांव में दो दिन पहले सगाई समारोह था। इसमें दुल्हन का मौसेरा भाई पहुंचा हुआ था। बताते हैं कि डीजे पर डांस को लेकर यहां उसकी दूल्हे पक्ष के लोगों से कहासुनी हुई थी। उस वक्त तो उसने कुछ नहीं कहा लेकिन मन में रंजिश पाले बैठा था। इधर, रविवार की रात गोहाना थाना क्षेत्र के खंदराई गांव में बरात पहुंची थी। शाम को नाश्ते के बाद दूल्हे और ने जैसे ही घुड़चढ़ी शुरू की अचानक मारपीट शुरू हो गई।
दूल्हे की पिटाई होते ही मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरात शुरू ही हुई थी कि अचानक करीब 20 से 25 युवक वहां आ धमके और दूल्हे व बरातियों की पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और बराती जान बचाकर भागने लगे। दूल्हा बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।