तकनीकी खराबी के कारण लौटा थाई लायन एयर का विमान, कोलकाता से बैंकॉक की उड़ान रद्द

 तकनीकी खराबी के कारण लौटा थाई लायन एयर का विमान, कोलकाता से बैंकॉक की उड़ान रद्द
कोलकाता। कोलकाता से बैंकॉक जा रहा थाई लायन एयर का विमान को तकनीकी समस्या के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में वापस लौटना पड़ा। इस विमान में सात चालक दल और 130 यात्री सवार थे। बाद में उड़ान पूरे दिन के लिए रद्द कर दी गई।
थाई लायन एयर का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में वापस लौट आया। विमान में 130 यात्री और सात चालक दल के सदस्य सवार थे। बाद में, यह उड़ान रद्द कर दी गई।
विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों के अनुसार यह बोइंग 737-800 न्यू जेरेशन विमान शनिवार रात करीब 1.35 बजे कोलकाता में उतरा। यह 2.35 बजे कोलकाता से बैंकॉक डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके कारण विमान को पीछे धकेलने के बाद पार्किंग बे में वापस लौटना पड़ा और उड़ान रद्द करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि फ्लैप टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
उड़ान रद्द होने से यात्री नाखुश थे। एयरलाइन के अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी का ध्यान रखते हुए दिन भर के लिए उड़ान रद्द कर दिया गया। तकनीकी गड़बड़ी के बाद विमान को वापस बुला लिया गया और यह सुबह 2:43 बजे पार्किंग स्टैंड 34 पर फिर से खड़ा किया गया। इसके बाद उड़ान को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है।