इंग्लैंड पहली पारी में 407 पर ढेर, भारत को मिली 244 रन की बढ़त
- खेल दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 5, 2025
- 0
- 39
- 1 minute read

New Delhi। इंग्लैंड टीम पहली पारी में 407 रन पर आउट हो गई है। भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए। इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं।
भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 38 गेंदों में 28 और करुण नायर 18 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में भारत को पहला झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बना पाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 77/3 के स्कोर से की थी। उन्हें शुरुआत में ही दो झटके लगे थे। मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 368 गेंदों में 303 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया जबकि स्मिथ ने 137 गेंदों में अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया।