बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर कॉलेज की दीवार से टकराई, दूल्हे समेत आठ की मौत
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- July 5, 2025
- 0
- 133
- 1 minute read

संभल। मेरठ-बदायूं रोड पर बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। रात बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले से सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे।
रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए।
डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल, उसकी बहन कोमल, चाची आशा, चचेरी बहन एश्वर्या, चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन, सचिन की पत्नी मधु, ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश, पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।