तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 : दलपति विजय होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा; टीवीके का एलान
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- July 4, 2025
- 0
- 180
- 1 minute read
Chennai -तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी क्रम में तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। इसके तहत पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2026 में मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलापति को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया। ऐसे में ये बात को साफ हो गई है कि आने वाले चुनाव में टीवीके अन्य राजनीतिक पार्टिओं पर शिकंजा कसने के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है।
अभिनेता ने भाजपा को बताया अपना दुश्मन
पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदर की घोषणा के बाद अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ-साफ कहा कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी, चाहे सामने हो या पीछे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे दुश्मन हैं। वे कहीं और जहरीले बीज बो सकते हैं, लेकिन तमिलनाडु में नहीं।