ओड़िशा में भीषण बाढ़, बालासोर में दो लोगों की मौत
- राष्ट्रीय
Political Trust
- July 3, 2025
- 0
- 124
- 1 minute read

बालासोर। ओड़िशा में बाढ़ से हालात खराब हैं। बालासोर जिले में बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। जिले के कई नदियों जैसे सुवर्णरेखा की जल स्तर में कमी आने से प्रभावित गांवों की संख्या 100 से घटकर 60 रह गई है। फायर और इमरजेंसी सर्विसेस के कर्मियों ने भोगराई ब्लॉक के कुसुड़ा गांव के 90 वर्षीय दिबाकर गिरी का शव बाढ़ से निकाला। वहीं, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम को बिष्णुपुर गांव के राकेश सिंह का शव मिला, जो मंगलवार को बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे। बालासोर जिले के उत्तर हिस्से में करीब 60 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी भरा हुआ है। भारी बारिश और पड़ोसी झारखंड के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और खराब हो गई है। सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर राजघाट पर खतरे के निशान 10.36 मीटर से थोड़ा नीचे 9.80 मीटर पर पहुंचा है। साथ ही, बुधबालांग और जलका नदियों का जल स्तर भी कम हो रहा है। भोगराई, बालियापाल, जलसवर और बस्ता जैसे कई ब्लॉक बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ ने फसलों और सड़क-सेतु जैसी बुनियादी सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचाया है।