मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध विराम और संघर्ष को समाप्त करने के लिए मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया है। दोनों ईरान पर भी चर्चा की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा, मैक्रोन ने ईरान को परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन करने और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ पूर्ण सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुतिन और मैक्रों ने अपने प्रयासों का समन्वय करने और जल्द बातचीत करने का फैसला किया है। बता दें, दोनों ने सितंबर 2022 से एक-दूसरे से बात नहीं की थी।