प्रोफेसर के 13 साल के बेटे ने अकेलेपन से ऊबकर लगाई फांसी, मां से मिलकर लौटा…19 घंटे बाद लगाया फंदा
- राष्ट्रीय
Political Trust
- July 2, 2025
- 0
- 341
- 1 minute read

झांसी। झांसी के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. एमके सिंह के 13 साल के बेटे आकर्ष ने अकेलेपन से ऊबकर फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को पिता के पहुंचने पर उसका शव बाथरूम के भीतर शावर के सहारे फंदे से लटका मिला।
सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है अभी तक कि छानबीन में आकर्ष के अकेलेपन की वजह सामने आई है। इससे वह उदास रहता था। इस वजह से ही उसके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है।
उसके मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रो. एमके सिंह कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोनॉमी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी शर्मिष्ठा आंबेडकर नगर में प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके दो बेटे हैं। ढाई साल का बेटा मां शर्मिष्ठा के साथ रहता है। डा. सिंह के साथ उनका बड़ा बेटा आकर्ष विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में रहता था। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। बेटे के फंदे से लटका देखने के बाद से पिता डा. एमके सिंह की हालत खराब हो गई। वह बदहवास हो उठे। किसी तरह उनके सहयोगियों ने उनको संभाला। कई घंटे तक वह बात करने की भी स्थिति में भी आए।
पुलिस ने उनके सहयोगियों से उनकी पत्नी का नंबर लेकर घटना की सूचना दी। पुलिस जब आकर्ष का शव लेकर जा रही थी, डा. सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। उनका इलाज चल रहा है।
मां-बाप नौकरी करते रहे और बेटा घर में अकेला पड़ गया। आसपास के लोगों ने छानबीन के दौरान पुलिस को बताया कि मंगलवार से आकर्ष का स्कूल खुलने वाला था। इसके चलते सोमवार शाम को वह मां के पास से वापस लौटा था। यहां आने के बाद से वह काफी उदास था।