राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल में आधुनिक कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। आज बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने रोगियों से बातचीत भी की। राष्ट्रपति ने एक स्मृति पट्टिका का अनावरण भी किया और परिसर का दौरा किया।
अस्पताल के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति ने सात दशकों से अधिक समय से बहुमूल्य, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की संस्था की विरासत को मान्यता दी।