सपा सांसद और बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी टली, दोनों घरों में चल रही थी तैयारियां
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 24, 2025
- 0
- 34
- 1 minute read

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर (जौनपुर) से सपा की सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है। दोनों के घरों में तैयारियां चल रही थीं। शादी की तारीख टल जाने से तैयारियां भी रोक दी गई हैं। वाराणसी के होटल ताज में रिंकू और प्रिया की शादी होनी थी।
आने वाले 18 नवंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होनी थी। नवंबर में होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की व्यवस्तता के कारण यह शादी टाल दी गई है। होटल की बुकिंग को फरवरी माह के अंत में कर दिया गया है। तारीख अभी नहीं तय हुई है।
भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इस सगाई समारोह में न सिर्फ खेल जगत से, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की थी। अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक थीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
लोगों को न सिर्फ रिंकू बल्कि प्रिया का खूबसूरत अंदाज भी बेहद पसंद आया। प्रिया अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आइए आपको इन दोनों के लुक के बारे में बताते हैं, कि दोनों ने अपनी सगाई में कैसा आउटफिट पहना और दोनों का लुक कैसा रहा।