उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका, गुजरात में आम आदमी पार्टी जीती
- गुजरात दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- June 24, 2025
- 1 minute read
नई दिल्ली। पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जिन राज्यों में उपचुनाव हुए उनमें गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटें हैं। आज सोमवार को उपचुनाव के नतीजे जारी किए गए। इन उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दो सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव जीती है।
बता दें कि, गुजरात की दो सीटों में एक पर आम आदमी और एक पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17554 वोटों से हराया। वहीं, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39452 वाटों से हराया। आप के जगदीश चावड़ा तीसरे नंबर पर रहे।
पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली। जबकि केरल की निलांबूर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की कालिगंज सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है।