गजकेसरी योग 24 जून से इन राशियों पर बरसाएगा अपनी कृपा

 गजकेसरी योग 24 जून से इन राशियों पर बरसाएगा अपनी कृपा
नई दिल्ली। समय-समय पर ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों की इस चाल से शुभ योग बनते हैं। जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। इन्हीं में से एक गजकेसरी योग। यह गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। गुरु ज्ञान और चंद्रमा मन के कारक है। जातकों को करियर में सफलता और तनाव से छुटकारा मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक एक बार फिर यह योग बनने जा रहा है। दरअसल, चंद्रमा 24 जून 2025 को रात 11 बजकर 45 मिनट पर मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह योग 27 जून तक बना रहेगा। आइए इससे किन राशि वालों को लाभ मिलेगा, यह जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। यदि विवाह योग्य जातक है, तो विवाह के योग बनेंगे। गजकेसरी योग के प्रभाव से व्यक्तिगत सफलता और मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे। दान-पुण्य करेंगे। करियर को लेकर कुछ नई नीतियां बनाएंगे। पार्टनर से संबंध मधुर होगा। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास बढे़गा।
मिथुन तुला
गजकेसरी योग से मिथुन राशि वालों को लाभ मिलेंगे। कला निखरकर दूसरों को सामने आएगी। योग के प्रभाव से लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कोई पुरानी बीमारी ठीक होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता के योग है। इस दौरान धार्मिक यात्राएं करने की संभावना है। खास बात यहा है कि मिथुन राशि वालों की लेखन में रुचि बढ़ेंगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।
तुला राशि
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। अगर कोर्ट में कोई मामला लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें अब राहत मिलेगी। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। यदि आप अपनी माता से संबंधित मामलों को लेकर चिंतित हैं, तो आपकी चिंताएं अब दूर हो सकती हैं। निवेश करना शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा